
पदाधिकारियो के साथ विजेता खिलाड़ी
सहारनपुर लखनऊ मे आयोजित राज्यस्तरीय जूडो महाकुंभ जो 21जुलाई से 26जुलाई तक सम्पन्न हुआ जिसमे सहारनपुर जूडो छात्रावास के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण,3 रजत और 1 कांस्य पदक सहित कुल 9 पदकों के साथ सब जूनियर आयु वर्ग के बालकों में चैंपियनशिप पर कब्जा किया सभी खिलाड़ी उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में जूडो का अभ्यास करते हैं इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना तथा सभी प्रशिक्षक और स्टाफ ने शुभकामनाएं दी।

विजेता खिलाड़ियों इस प्रकार रहे -40किलोग्राम मे गौरव स्वर्ण पदक,-45किलोग्राम मे गौरव यादव स्वर्ण पदक,-50किलोग्राम मे सिद्धार्थ स्वर्ण पदक, व उपेन्द्र यादव रजत पदक,-55किलोग्राम मे शनि यादव स्वर्ण पदक व पारस कश्यप रजत पदक,-60किलोग्राम मे दीपक रजत व अंश यादव कांस्य पदक,-66किलोग्राम मे वैभव सैन ने स्वर्ण पदक जीता