उधार की पिस्टल से मेडल जीत रहे हैं गाजियाबाद के निशानेबाज

Ghaziabad sports news ग़ाज़ियाबाद -एकलव्य शूटिंग एकेडमी भागीरथ पब्लिक स्कूल के होनहार निशानेबाजो ने 17 जुलाई 2023 से 27 जुलाई 2023 तक दिल्ली में आयोजित हुई 46 वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था इस प्रतियोगिता में एकलव्य शूटिंग एकेडमी भागीरथ पब्लिक स्कूल के निशानेबाज आशीष राणा ने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल एनआर वर्ग में 275/300 का स्कोर बनाकर उधार की पिस्टल से गोल्ड मेडल विजेता बने वाजिद ने उधार की पिस्टल से.22 बोर फ्री पिस्टल 50 मीटर मैन एनआर वर्ग में में 247/300 का स्कोर बनाकर ऑल इंडिया के लिए क्वालीफाई किया पवन यादव ने.32 बोर सेंटर फायर पिस्टल 25 मीटर आईएसएसएफ सीनियर मेन वर्ग में स्टेट रिकॉर्ड स्कोर 571/600 का स्कोर बनाकर गोल्ड़ मेडल जीता .22 बोर 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल आईएसएसएफ सीनियर मेन वर्ग में 552/600 का स्कोर बनाकर सिल्वर मेडल जीता शूटिंग कोच रहीश मलिक ने बताया पूर्व में खिलाड़ियों द्वारा जिला प्रशासन से शूटिंग एकेडमी चालू करने की मांग उठाई गई थी जिस पर अभी तक कोई कार्य नहीं कराया गया गाजियाबाद के खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए हरियाणा या दिल्ली में जाकर अभ्यास करना पड़ता है और अभ्यास के लिए भारी फीस चुकानी पड़ती है अगर गाजियाबाद प्रशासन द्वारा गाजियाबाद के अंदर शूटिंग रेंज को चालू करा दिया जाए तो गाजियाबाद जनपद के खिलाड़ियों को बाहर जाकर अभ्यास करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी हैं एकेडमी पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का एकेडमी के साथी खिलाड़ियों ने जीत की खुशी में मिठाई खिलाकर और फूल मालाओं से विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया

इन सभी खिलाड़ियों ने शूटिंग कोच रईस मलिक के निर्देशन मैं प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया कोच ने बताया पवन यादव द्वारा पूर्व में नेशनल ऑल इंडिया चैंपियनशिप में दर्जनों मेडल जीते हैं भागीरथ पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अनादि शुकुल भागीरथ सेवा संस्थान के डायरेक्टर अमिताभ सुकुल ने विजेता खिलाड़ियों को को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और आगे भी लगन से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित कियाghaziabad sports news

Copyright © All rights reserved "KKS News"                        Created By-Focus  Digital Media Websites Saharanpur, Contact No.9411456051