फाइल फोटो

दिल्ली जूडो काउंसिल कैम्प लगाकर सिखायेगा निर्णायको को खेल की बारीकी

 

दिल्ली जूडो काउंसिल का दो दिवसीय तकनीकी प्रक्षिशण शिविर 29 से 30 जुलाई तक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल सेक्टर 31 दुवारका मे आरम्भ होगा |इसमें दिल्ली के वरिष्ठ कोचों को तकनीकी अधिकारी का प्रक्षिशण देकर राज्य स्तरीय निर्णायक बनाया जायेगा|दिल्ली जूडो काउंसिल के तकनीकी सचिव मनोज सोनक ने ये जानकारी दी हेमंत राठी इस कार्यक्रम के को-ओरडिनेटर रहेंगे है मनोज ने बताया कि दोनों दिन लगभग 40 से 50 प्रतिभागियों के लिए खाने की व्यवस्था की गई है|

फाइल फोटो

दिल्ली जूडो काउंसिल के महासचिव वीरेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि इस प्रकार का तकनीकी शिविर दिल्ली में पहली बार लगाया जा रहा है | इस शिविर के समापन पर सभी सफल प्रशिक्षणार्थीयों को सार्टिफिकेट व दिल्ली जूडो काउंसिल का पाकेट पर लगाने वाला कलर दिया जायेगा जिसको देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है की रेफरी ने एग्जाम पास कर रखा है | इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी जूडो खिलाड़ियों, कोच व खिलाड़ियों के परिजनों में जूडो खेल के नियमों की जानकारी पहुंचाना है| इस के लिए 6 प्रशिक्षकों की टीम जिसमें वीरेंद्र वशिष्ठ, रनबीर सोलंकी, श्यामकातं जोशी, मनोज सोनक, ऋषि पाल व सिलकराम को नियुक्त किया गया है|

Copyright © All rights reserved "KKS News"                        Created By-Focus  Digital Media Websites Saharanpur, Contact No.9411456051