
मेरठ के अशोक त्रिपाठी बने साऊथ एशियन खो खो प्रतियोगिता मे तकनीकी अधिकारी
meerut sports news मेरठ निवासी अशोक त्रिपाठी को आसाम में आयोजित होने वाली साउथ एशियन चैंपियनशिप के लिए खो खो फ़ेडरेशन ऑफ़ इण्डिया द्वारा तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया है उन्होंने बताया कि खो खो की 4th साउथ एशियन चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 20 मार्च से 24 मार्च तक आसाम में आयोजित किया जा रहा है जिसके लिए भारत से तकनीकी अधिकारी का चयन किया गया
खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव महेंद्र सिंह त्यागी द्वारा अशोक त्रिपाठी को तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया उनके तकनीकी अधिकारी नियुक्त होने पर मेरठ से एन.आई एस कोच व राष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश बौद्ध,सोहन पाल सिंह राष्ट्रीय खिलाड़ी संजय सैनी , जयप्रकाश ,नीरज गौरव चतुर्वेदी ,मनोज नंदकिशोर , रविंद्र गुर्जर आदि खिलाड़ियों ने बधाई दीmeerut sports news






